निर्मल आश्रम में संत निक्का सिंह को दी श्रद्धांजलि

निर्मल आश्रम में संत निक्का सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संत जोध सिंह महाराज ने संत निक्का सिंह के जीवन पर प्रकाश भी डाला।

सोमवार को निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी में संत निक्का सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिसमें सरदार जगदीप सिंह पहुचे । निर्मल आश्रम के सीईओ अर्जुन गुरुबख्शनी रिटायर्ड कर्नल डी.एस खेरा को सर्वप्रथम संत निक्का सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में संत जोध सिंह महाराज ने कहा कि संत निक्का सिंह ने अपने समय में निर्मल आश्रम को अपनी बहुमूल्य सेवा दी हैं। उनकी सेवा को जितना याद किया जाए वह कम है। वर्तमान समय में सभी को निक्का सिंह की जैसे सेवा करने का प्रण लेने की जरूरत है। तभी हम सच्चे सेवादार बन पाएंगे। सभा के बाद शब्द कीर्तन किया गया अंत में उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में गुरजिंदर सिंह हरजिंदर सिंह पंडित शिवानंद एनडीए की प्रधानाचार्य ललिता कृष्णा स्वामी जसविंदर सिंह बलराज सिंह गुरदीप सिंह मनजीत सिंह महेंद्र सिंह प्यारा सिंह महेश सूद अनिल किंगर बक्शी सिंह दर्शन सिंह डॉक्टर मृणाल डॉ आसिफ खान बाबू आत्मप्रकाश संतोष विनोद बिजलवान गौतम थापा सुनीता आहूजा दिनेश पैन्यूली ज्योति वर्मा आदि उपस्थित रहे।