ऋषिकेश के निर्मल आश्रम पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, महंत राम सिंह महाराज से की मुलाकात, राज्य हित में चार धाम यात्रा सशर्त खोलने की मांग

उत्तर प्रदेश उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्रम के द्वारा जनहित में किए जाने वाले कार्यों की जमकर सराहना भी की। मौके पर उन्होंने राज्य हित में सशर्त चार धाम यात्रा खोलने की मांग सरकार से की है।

करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक चार धाम यात्रा को पूर्ण रूप से खोलने के समर्थन में अब यूपी के सांसद साक्षी महाराज भी सामने आ गए हैं। उन्होंने सरकार से देश दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था और उनकी मांग को देखते हुए जल्द से जल्द चार धाम यात्रा का संचालन शुरू करने की मांग की है। साक्षी महाराज का मानना है कि महामारी अपनी जगह है और आस्था अपनी जगह। महामारी से बचाव करते हुए आस्था को ठेस न पहुंचे इस प्रकार की व्यवस्था सरकार को करने की जरूरत है। बता दें कि साक्षी महाराज ऋषिकेश स्थित निर्मल आश्रम में महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज से मुलाकात करने पहुंचे थे इस दौरान आश्रम में चल रहे अटूट अन्य क्षेत्र में  साक्षी महाराज ने सेवा भी की वही महंत राम सिंह महाराज ने सांसद साक्षी महाराज को सरोपा प्रसाद के साथ आशीर्वाद भी दिया । इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए चार धाम यात्रा के संचालन शुरू करने की बात कही। जिससे पर्यटन पर आधारित उत्तराखंड के लोगों को रोजगार मिल सके। साक्षी महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा से सैकड़ों नहीं हजारों लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। कोविड-19 की महामारी के बीच ऐसे लोगों का रोजगार फिलहाल छिन गया है। सरकार को चार धाम यात्रा राज्य हित में कड़े नियमों के साथ खोल देनी चाहिए। जिससे लोगों के रोजगार फिर से पटरी पर आ सके। आश्रम के महंत राम सिंह महाराज ने बताया कि साक्षी महाराज ने आश्रम के द्वारा जनहित में किए जाने वाले कार्यों की जमकर प्रशंसा की है।