12वीं कक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मिला सम्मान

निर्मल आश्रम परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमे एन.डी.एस और एन.जी.ऐ, स्कूल के सी.बी.एस.ई की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में स्कूल में शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

एन.डी.एस स्कूल की छात्रा इशिका गोस्वामी ने 98.4% अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सोनाली नेगी ने 96.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं श्रेया रावत 96.6% व आयुषी ने 96.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। एन.जी.ऐ. स्कूल की छात्रा सुहाना मल ने 93.8% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीरज पंवार ने 90.4% और अभिनव धीमान ने 88.8% अंक प्राप्त कर क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के छात्र आशीष चौहान ने विज्ञान वर्ग में 87.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने मेधावी छात्रों को प्रसाद के रूप में सिरोपा एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मौके पर निर्मल आश्रम संस्था के बिक्रमजीत सिंह, करमजीत सिंह, ललिता कृष्णास्वामी (प्रिंसिपल एन.डी.एस), डा. सुनीता शर्मा (प्रिंसिपल एन.जी.ए), अमृतपाल डंग (प्रधानाध्यापिका), अशोक जोशी, चरणजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, दिनेश शर्मा, देवेंदर सिंह भट्ठी, हरप्रीत सिंह (हैप्पी), विनोद बिजल्वान, सोहन सिंह, गुरजिंदर सिंह, अनिल किंगर, सी.बी. जैन आदि उपस्थित थे।